Categories: Khatu Shyam

साथी हमारा कौन बनेगा भजन लिरिक्स

साथी हमारा कौन बनेगा भजन लिरिक्स

साथी हमारा कौन बनेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा।।

साथी हमारा कौन बनेगा भजन लिरिक्स


आ गया दर पे तेरे,
सुनाई हो जाए,
जिंदगी से दुःखो की,
विदाई हो जाए,
एक नजर कृपा की डालो,
मानूंगा अहसान,
संकट हमारा कैसे टलेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा।।

साथी हमारा कौन बनेगा भजन लिरिक्स


सुना हमने सभी से,
खिवैया एक ही है,
घूम ले सारी दुनिया,
कन्हैया एक ही है,
अबकी अबकी पार लगाओ,
मानूंगा अहसान,
हमको किनारा कैसे मिलेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा।।

साथी हमारा कौन बनेगा भजन लिरिक्स


पानी है सर से ऊपर,
मुसीबत अड़ गई है,
आज हमको तुम्हारी,
जरुरत पड़ गई है,
अपने हाथ से हाथ पकड़लो,
मानूंगा अहसान,
साथ हमारे कौन चलेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा।।


तुम्हारे दर पे शायद,
हमेशा धर्मी आते,
आज पापी आया है,
श्याम काहे घबराते,
हमने सुना है तेरी नजर में,
सब हे एक समान,
इसका पता तो आज चलेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा।।

साथी हमारा कौन बनेगा भजन लिरिक्स


वो तेरे भक्त होंगे,
जिन्हे तुमने है तारा,
बता ऐ मुरली वाले,
कौन सा तीर मारा,
भक्त तुम्हारे भक्ति करते,
लेते रहते नाम,
काम तो उनका करना पड़ेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा।।


वो रिश्तेदार होंगे,
करते रहते बढ़ाई,
तेरे हम कुछ ना लगते,
हमने की क्या बुराई,
अपनों का सब साथ निभाए,
रखते उनका ध्यान,
जो है पराया किससे कहेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा।।


गिरते को क्या गिराना,
श्याम इतना बताओ,
मजा तो तब आएगा,
उसे आकर उठाओ,
अब तो बिगड़ी बात बनाओ,
इसमें तुम्हारी शान,
बिगड़े हुए का क्या बिगड़ेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा।।


गुनाह कर करके हारा,
श्याम तुमको पुकारा,
जहान में जो है अकेला,
उसे तेरा सहारा,
दिन दुखी का साथ निभा दो,
दे दो दया का दान,
मेरा भी बेड़ा पार लगेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा।।


नाम जितना सुना है,
उतने दातार हो क्या,
दयालु हो कितने तुम,
फैसला आज होगा,
अब तक केवल सुनते आए,
अब देखेंगे श्याम,
भरम हमारा आज मिटेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा।।


देखकर मुझको दर पे,
श्याम शरमा गए क्या,
मिली जो मुझसे नजरे,
पसीने आ गए क्या,
ये है परीक्षा तेरी मोहन,
सुनले देकर ध्यान,
जो कुछ घटेगा तेरा घटेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा।।


पाप की गठरी सर पे,
लाद कर मैं हूँ लाया,
बोझ कुछ हल्का कर दे,
उठाने ना पाया,
धर्म की राह बता ‘बनवारी’,
हो जाए कल्याण,
इसमें तुम्हारा कुछ ना घटेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा।।

साथी हमारा कौन बनेगा भजन लिरिक्स


साथी हमारा कौन बनेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा।।



श्याम बाबा के अन्य प्रसिद्ध भजन आप यहाँ देख सकते है



बालाजी के और प्रसिद्ध भजन जरूर सुने – 



Follow us on Facebook – Khatu Shyam Bhajan

Follow us on Telegram – Khatu Shyam Bhajan

shyamsan

Recent Posts

फरियाद मेरी भगवन सुनते ही चले आना लिरिक्स

फरियाद मेरी भगवन सुनते ही चले आना लिरिक्स फरियाद मेरी भगवन, सुनते ही चले आना,…

16 hours ago

मैं इंसान छोटा हूँ भरोसा बड़ा है लिरिक्स

मैं इंसान छोटा हूँ भरोसा बड़ा है लिरिक्स मैं इंसान छोटा हूँ, भरोसा बड़ा है,…

17 hours ago

कृपा सिंधु अपनी कृपा बरसा दो लिरिक्स

कृपा सिंधु अपनी कृपा बरसा दो लिरिक्स कृपा सिंधु अपनी कृपा बरसा दो कृपा सिंधु…

17 hours ago

जाकी लागि रे लगन श्री श्याम में भजन लिरिक्स

जाकी लागि रे लगन श्री श्याम में भजन लिरिक्स जाकी लागि रे लगन श्री श्याम…

2 months ago

लायक नहीं में तेरे फिर भी निभा रहे हो भजन लिरिक्स

लायक नहीं में तेरे फिर भी निभा रहे हो भजन लिरिक्स लायक नहीं में तेरे…

2 months ago

दुनिया बिगाड़े बन्तो काम बिगड़ी बनावे बाबो श्याम भजन लिरिक्स

दुनिया बिगाड़े बन्तो काम बिगड़ी बनावे बाबो श्याम भजन लिरिक्स दुनिया बिगाड़े बन्तो काम बिगड़ी…

2 months ago