रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया लिरिक्स
रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया लिरिक्स
रामा रामा रटते रटते,
बीती रे उमरिया ।
रघुकुल नंदन कब आओगे,
भिलनी की डगरिया ॥
रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया लिरिक्स
मैं शबरी भिलनी की जाई,
भजन भाव ना जानु रे ।
राम तेरे दर्शन के हित,
वन में जीवन पालूं रे ।
चरणकमल से निर्मल करदो,
दासी की झोपड़िया ॥
रामा रामा रटते रटते..
रोज सवेरे वन में जाकर,
फल चुन चुन कर लाऊंगी ।
अपने प्रभु के सन्मुख रख के,
प्रेम से भोग लगाऊँगी ।
मीठे मीठे बेरों की मैं,
भर लाई छबरिया ॥
रामा रामा रटते रटते..
रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया लिरिक्स
श्याम सलोनी मोहिनी मूरत,
नैयनो बीच बसाऊंगी ।
सुबह शाम नित उठकर मै तो,
तेरा ध्यान लगाऊँगी ।
पद पंकज की रज धर मस्तक,
जीवन सफल बनाउंगी ।
अब क्या प्रभु जी भूल गए हो,
दासी की डगरिया ॥
रामा रामा रटते रटते..
नाथ तेरे दर्शन की प्यासी,
मैं अबला इक नारी हूँ ।
दर्शन बिन दोऊ नैना तरसें,
सुनलो बहुत दुखारी हूँ ।
हरी रूप में दर्शन देदो,
डालो एक नजरिया ॥
रामा रामा रटते रटते..
रामा रामा रटते रटते,
बीती रे उमरिया ।
रघुकुल नंदन कब आओगे,
भिलनी की डगरिया ॥
श्याम बाबा के अन्य प्रसिद्ध भजन आप यहाँ देख सकते है
बालाजी के और प्रसिद्ध भजन जरूर सुने –
Follow us on Facebook – Khatu Shyam Bhajan
Follow us on Telegram – Khatu Shyam Bhajan
अगर तू घर आ जाये तो घर मंदिर बन जाये भजन लिरिक्स तोसे यो मंदिर…
दर्शन मिल जाये सरकार का भजन लिरिक्स दर्शन मिल जाये सरकार का भूखा हूँ बाबा…
जीवन गुजर रहा है अपना मुझे बना ले भजन लिरिक्स जीवन गुजर रहा है अपना…
श्याम के दर पे जाकर के बारस अर्जी लगा कर के भजन लिरिक्स श्याम के…
नजरो से श्याम बाबा हमको गिरना नहीं भजन लिरिक्स नजरो से श्याम बाबा, हमको गिरना…
मन में है विश्वास अगर जो श्याम सहारा मिलता है लिरिक्स मन में है विश्वास…