Categories: Radha Rani

मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले भजन लिरिक्स

मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले भजन लिरिक्स

तेरे रंग में रंगा हर जमाना मिले,
मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले,
मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले।।

मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले भजन लिरिक्स


सारे जग में तेरा ही तो एक नूर है,
मेरा कान्हा भी तुझसे ही मशहूर है,
बद किस्मत है वो जो तुझसे दूर है,
तेरा नाम का हर मस्ताना मिले,
मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले।।


तेरी रहमत के गीत गाने आया हूँ मैं,
कई गुनाहों की सौगात लाया हूँ मैं,
कर दो करुणा जगत का सताया हूँ मैं,
रहमत का ईशारा नजराना मिले,
मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले।।

मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले भजन लिरिक्स


तेरी पायल बंसी उनकी बजती रहे,
जोड़ी प्रीतम प्यारे की सजती रहे,
तेरे रसिको पे छाई ये मस्ती रहे,
तेरे चरणों की रज में ठिकाना मिले,
मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले।।


तेरा बरसाना राधे मेरी जान है,
मेरे अरमानो की आन है शान है,
तेरी गलियों पे चाकर ये कुर्बान है,
गाउँ जब भी तेरा अफसाना मिले,
मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले।।

मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले भजन लिरिक्स


खुश रहे तू सदा ये दुआ है मेरी,
बरसाना फले ये सदा है मेरी,
तेरे चरणों में रहना सजा है मेरी,
‘रवि’ रस का सदा ही दीवाना मिले,
मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले।।


तेरे रंग में रंगा हर जमाना मिले,
मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले,
मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले।।



श्याम बाबा के अन्य प्रसिद्ध भजन आप यहाँ देख सकते है



बालाजी के और प्रसिद्ध भजन जरूर सुने –



Follow us on Facebook – Khatu Shyam Bhajan

Follow us on Telegram – Khatu Shyam Bhajan

 

rahulsonigd

Recent Posts

जाकी लागि रे लगन श्री श्याम में भजन लिरिक्स

जाकी लागि रे लगन श्री श्याम में भजन लिरिक्स जाकी लागि रे लगन श्री श्याम…

2 months ago

लायक नहीं में तेरे फिर भी निभा रहे हो भजन लिरिक्स

लायक नहीं में तेरे फिर भी निभा रहे हो भजन लिरिक्स लायक नहीं में तेरे…

2 months ago

दुनिया बिगाड़े बन्तो काम बिगड़ी बनावे बाबो श्याम भजन लिरिक्स

दुनिया बिगाड़े बन्तो काम बिगड़ी बनावे बाबो श्याम भजन लिरिक्स दुनिया बिगाड़े बन्तो काम बिगड़ी…

2 months ago

तुम्हारी रजा में ना राजी रहा मैं भजन लिरिक्स

तुम्हारी रजा में ना राजी रहा मैं भजन लिरिक्स तर्ज – तुम्ही मेरे मंदिर। तुम्हारी…

2 months ago

कलयुग में बाबा तेरा जोर है पकड़ो ना हाथ कमजोर है भजन लिरिक्स

कलयुग में बाबा तेरा जोर है पकड़ो ना हाथ कमजोर है भजन लिरिक्स तर्ज –…

2 months ago

बृज के नंदलाला राधा जी के सांवरिया भजन लिरिक्स

बृज के नंदलाला राधा जी के सांवरिया भजन लिरिक्स बृज के नंदलाला राधा के सांवरिया,…

2 months ago