matlab ki is duniya se muhjko to nfarat hai b hajan lyrics
मतलब की इस दुनिया से मुझको तो नफरत है भजन लिरिक्स
मतलब की इस दुनिया से,
मुझको तो नफरत है,
ओ सांवरे मुझे तेरी जरुरत है,
ओ सांवरे मुझे तेरी जरुरत है।।
मतलब की इस दुनिया से मुझको तो नफरत है भजन लिरिक्स
कैसे कैसे काम किए तूने मेरे बाबा,
मैं ही तो बस जानू ये,
तेरे सिवा दुनिया में कोई ना हमारा,
मैं ही तो बस जानू ये,
खाटू वाले श्याम धणी से,
मुझको मोहब्बत है,
ओ सांवरे मुझे तेरी जरुरत है,
ओ सांवरे मुझे तेरी जरुरत है।।
रींगस से खाटू जो निशान लेके आया,
किस्मत जगा दी तूने,
निर्बल को बल मिला निर्धन को धन मिला,
बिगड़ी बना दी तूने,
तू ही मेरी पूंजी बाबा,
तू मेरी दौलत है,
ओ सांवरे मुझे तेरी जरुरत है,
ओ सांवरे मुझे तेरी जरुरत है।।
मतलब की इस दुनिया से मुझको तो नफरत है भजन लिरिक्स
हारे का सहारा कहलाता सांवरिया,
मुझको सहारा दे दो,
नईया मेरी बाबा डूबने लगी है,
इसको किनारा दे दो,
यूँ सारी दुनिया में चलती बाबा,
तेरी हुकूमत है,
ओ सांवरे मुझे तेरी जरुरत है,
ओ सांवरे मुझे तेरी जरुरत है।।
हर घड़ी हर पल नाम जपूँ तेरा,
ऐसी कृपा कर दो,
गाये भजन ‘मित्तल’ होके दीवाना,
झोली मेरी भर दो,
बड़े दिनों के बाद मिलने का,
आया महूरत है,
ओ सांवरे मुझे तेरी जरुरत है,
ओ सांवरे मुझे तेरी जरुरत है।।
मतलब की इस दुनिया से,
मुझको तो नफरत है,
ओ सांवरे मुझे तेरी जरुरत है,
ओ सांवरे मुझे तेरी जरुरत है।।
श्याम बाबा के अन्य प्रसिद्ध भजन आप यहाँ देख सकते है
बालाजी के और प्रसिद्ध भजन जरूर सुने –
Follow us on Facebook – Khatu Shyam Bhajan
Follow us on Telegram – Khatu Shyam Bhajan
फरियाद मेरी भगवन सुनते ही चले आना लिरिक्स फरियाद मेरी भगवन, सुनते ही चले आना,…
मैं इंसान छोटा हूँ भरोसा बड़ा है लिरिक्स मैं इंसान छोटा हूँ, भरोसा बड़ा है,…
कृपा सिंधु अपनी कृपा बरसा दो लिरिक्स कृपा सिंधु अपनी कृपा बरसा दो कृपा सिंधु…
जाकी लागि रे लगन श्री श्याम में भजन लिरिक्स जाकी लागि रे लगन श्री श्याम…
लायक नहीं में तेरे फिर भी निभा रहे हो भजन लिरिक्स लायक नहीं में तेरे…
दुनिया बिगाड़े बन्तो काम बिगड़ी बनावे बाबो श्याम भजन लिरिक्स दुनिया बिगाड़े बन्तो काम बिगड़ी…