lene aaja khatu vale rings ke uss moad pe bhajan lyrics
रींगस के उस मोड़ पे श्याम भजन लिरिक्स
आ गया मैं दुनियादारी,
सारी बाबा छोड़ के,
लेने आजा खाटू वाले,
रींगस के उस मोड़ पे,
लेने आजा खाटू वाले,
रींगस के उस मोड पे।।
रींगस के उस मोड़ पे श्याम भजन लिरिक्स
हार गया मैं इस दुनिया से,
अब तो मुझको थाम ले,
कहा मुझे किसी श्याम भगत ने,
बाबा का तू नाम ले,
अपने पराये छोड़ गए सब,
दिल मेरा ये तोड़ के,
लेने आजा खाटू वाले,
रींगस के उस मोड पे।।
तीन बाण के कलाधारी,
कला मुझे भी दिखा दे तू,
जैसे दर्शन सबको देता,
वैसे मुझे करा दे तू,
अब मैं खड़ा हूँ द्वार तुम्हारे,
दोनों हाथ जोड़ के,
लेने आजा खाटू वाले,
रींगस के उस मोड पे।।
रींगस के उस मोड़ पे श्याम भजन लिरिक्स
मैं ना जानू पूजा अर्चन,
तुझको अपना मान लिया,
तू ही दौलत तू ही शोहरत,
इतना बाबा जान लिया,
अपना बना ले इस ‘मित्तल’ को,
दिल को दिल से जोड़ के,
लेने आजा खाटू वाले,
रींगस के उस मोड पे।।
मुझको है विश्वास मुझे तू,
इक दिन बाबा तारेगा,
तुझ पे भरोसा करने वाला,
जग में कभी ना हारेगा,
जिनपे किया भरोसा मैंने,
छोड़ गए वो रोड़ पे,
लेने आजा खाटू वाले,
रींगस के उस मोड पे।।
रींगस के उस मोड़ पे श्याम भजन लिरिक्स
आ गया मैं दुनियादारी,
सारी बाबा छोड़ के,
लेने आजा खाटू वाले,
रींगस के उस मोड़ पे,
लेने आजा खाटू वाले,
रींगस के उस मोड पे।।
श्याम बाबा के अन्य प्रसिद्ध भजन आप यहाँ देख सकते है
बालाजी के और प्रसिद्ध भजन जरूर सुने –
Follow us on Facebook – Khatu Shyam Bhajan
Follow us on Telegram – Khatu Shyam Bhajan
फरियाद मेरी भगवन सुनते ही चले आना लिरिक्स फरियाद मेरी भगवन, सुनते ही चले आना,…
मैं इंसान छोटा हूँ भरोसा बड़ा है लिरिक्स मैं इंसान छोटा हूँ, भरोसा बड़ा है,…
कृपा सिंधु अपनी कृपा बरसा दो लिरिक्स कृपा सिंधु अपनी कृपा बरसा दो कृपा सिंधु…
जाकी लागि रे लगन श्री श्याम में भजन लिरिक्स जाकी लागि रे लगन श्री श्याम…
लायक नहीं में तेरे फिर भी निभा रहे हो भजन लिरिक्स लायक नहीं में तेरे…
दुनिया बिगाड़े बन्तो काम बिगड़ी बनावे बाबो श्याम भजन लिरिक्स दुनिया बिगाड़े बन्तो काम बिगड़ी…