ग्यारस के दिन इन आँखों से उड़ गई निंदिया रानी लिरिक्स
ग्यारस के दिन इन आँखों से,
उड़ गई निंदिया रानी,
बारस के दिन सुबह सुबह,
मेरी आँख से टपका पानी,
बाबा तेरी याद आ गई,
बाबा तेरी याद आ गई।।
ग्यारस के दिन इन आँखों से उड़ गई निंदिया रानी लिरिक्स
खाटु माहि डट कर बैठा,
मोर छड़ी ले प्यारी,
इन आँखों के आगे घूमे,
बाबा छवि तुम्हारी,
तेरी याद में खाटु वाले,
तेरी याद में खाटु वाले,
सारी रात ना सोया,
कैसे आऊँ पास तुम्हारे,
फुट फुट कर रोया,
बाबा तेरी याद आ गई,
बाबा तेरी याद आ गई।।
मंदिर में दो भजन सुनाना,
तेरे दर्शन करना,
तेरे गाँव के भक्तों के संग,
कई दिनों तक रहना,
चाहे जितनी कोशिश कर लूँ,
चाहे जितनी कोशिश कर लूँ,
तुमको भूल ना पाऊँ,
सारे दुखड़े सह लेता हूँ,
ये दुःख सह ना पाऊँ,
बाबा तेरी याद आ गई,
बाबा तेरी याद आ गई।।
ग्यारस के दिन इन आँखों से उड़ गई निंदिया रानी लिरिक्स
अब तो दिल में आस यही है,
हो दीदार तुम्हारा,
सपना पूरा हो जाए बस,
ये अरमान हमारा,
जितनी जल्दी हो जाए बाबा,
जितनी जल्दी हो जाए बाबा,
खाटु मुझे बुलाले,
दर्शन देकर इस बेटे को,
अपने गले लगा ले,
बाबा तेरी याद आ गई,
बाबा तेरी याद आ गई।।
ग्यारस के दिन इन आँखों से,
उड़ गई निंदिया रानी,
बारस के दिन सुबह सुबह,
मेरी आँख से टपका पानी,
बाबा तेरी याद आ गई,
बाबा तेरी याद आ गई।।
ग्यारस के दिन इन आँखों से उड़ गई निंदिया रानी लिरिक्स
श्याम बाबा के अन्य प्रसिद्ध भजन आप यहाँ देख सकते है
बालाजी के और प्रसिद्ध भजन जरूर सुने –
Follow us on Facebook – Khatu Shyam Bhajan
Follow us on Telegram – Khatu Shyam Bhajan
जाकी लागि रे लगन श्री श्याम में भजन लिरिक्स जाकी लागि रे लगन श्री श्याम…
लायक नहीं में तेरे फिर भी निभा रहे हो भजन लिरिक्स लायक नहीं में तेरे…
दुनिया बिगाड़े बन्तो काम बिगड़ी बनावे बाबो श्याम भजन लिरिक्स दुनिया बिगाड़े बन्तो काम बिगड़ी…
तुम्हारी रजा में ना राजी रहा मैं भजन लिरिक्स तर्ज – तुम्ही मेरे मंदिर। तुम्हारी…
कलयुग में बाबा तेरा जोर है पकड़ो ना हाथ कमजोर है भजन लिरिक्स तर्ज –…
बृज के नंदलाला राधा जी के सांवरिया भजन लिरिक्स बृज के नंदलाला राधा के सांवरिया,…